भारत

Sex Racket: मौके से 4 युवती और एक युवक पकड़े गए, फ्लैट के अंदर का नजारा देख फटी रह गई आंखें

jantaserishta.com
25 Jan 2026 10:53 AM IST
Sex Racket: मौके से 4 युवती और एक युवक पकड़े गए, फ्लैट के अंदर का नजारा देख फटी रह गई आंखें
x
इलाके में हड़कंप.
वाराणसी: वाराणसी में देह व्यापार का अवैध कारोबार किस तरह से फल फूल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आए दिन सेक्स रैकेट का पुलिस टीम भंडाफोड़ कर रही है. ऐसे ही एक सेक्स रैकेट पर शनिवार को SOG-2 टीम ने जब कैंट क्षेत्रान्तर्गत कुंज विहार कॉलोनी स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा, तब मौके से 4 युवती और एक युवक पकड़े गए. साथ ही कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई.
एसीपी मुख्यालय अपूर्व पांडेय ने बताया कि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर प्राप्त सूचना के आधार पर एसओजी-2 टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई. सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत कुंज विहार कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है.
सूचना की गंभीरता को देखते हुए और पुष्टि होने के उपरान्त एसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में एसओजी-2 टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई. दबिश के दौरान अवैध गतिविधि में संलिप्त 3 युवतियों, एक महिला संचालिका और 1 पुरुष ग्राहक को मौके से पकड़ा गया. मौके से यूज्ड एवं अनयूज्ड कंडोम भी बरामद हुए. जिससे अनैतिक व्यापार की पुष्टि हुई. उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कैंट पुलिस द्वारा आवश्यक सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
आपको बता दें कि बीते महीने भी एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null