
x
Uttarakhand उत्तराखंड: एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इंटरनेशनल पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार और मंदीप कौर कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोज की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भयानक सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला कस्बे में हुआ। शुक्रवार को एक कार बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे के समय इंटरनेशनल पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार और मंदीप कौर कार में थे। मनोज सरकार लखनऊ जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार के सामने एक नीलगाय आ गई। कार से बचने की कोशिश में ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ।
हादसे में कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मनोज सरकार की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों और खेल जगत में चिंता का माहौल है।
TagsUttarakhandपैरा बैडमिंटनखिलाड़ियोंकार दुर्घटनाग्रस्तअफरा-तफरीUttarakhand: Para badminton players' car crashescausing chaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





