भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम विष्णुदेव साय को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, जानें गृह मंत्री अमित शाह ने क्या लिखा?
jantaserishta.com
21 Feb 2026 9:55 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में विकास के लिए सीएम विष्णुदेव साय के प्रयासों की भी सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ रहा है। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।"
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए जवाब दिया, "आपके नेतृत्व और 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र ने ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में 'विकसित भारत @2047' के महायज्ञ में छत्तीसगढ़ अपनी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ समर्पित रहेगा।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शांति, सुरक्षा और हर वर्ग के कल्याण का सुंदर कालखंड देख रहा है। मां दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"
अपने जवाब में विष्णुदेव साय ने लिखा, "गृहमंत्री जी, आपके शुभेच्छा संदेश के लिए हृदय से धन्यवाद। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति और मार्गदर्शन का ही प्रतिफल है कि छत्तीसगढ़ का वनांचल आज भयमुक्त होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। 31 मार्च 2026 तक प्रदेश को नक्सलवाद के दंश से पूरी तरह मुक्त कर स्थायी शांति स्थापित करने के आपके संकल्प को हम मिलकर निश्चित ही सिद्ध करेंगे।"
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, "छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मां दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व प्रदेश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और यश प्राप्त हो।"
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "जनता की सेवा के लिए समर्पित विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को विकास, शांति और खुशहाली के रास्ते पर ले जा रहे हैं। मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मां दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूं।"
Tagsप्रधानमंत्री मोदीसीएम विष्णुदेव सायविष्णुदेव सायविष्णुदेव साय जन्मदिनPrime Minister ModiCM Vishnudev SaiVishnudev SaiVishnudev Sai Birthday
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





