उत्तराखंड

Uttarakhand: बीमारी से थी परेशान मां ने सात महीने की बेटी को मार डाला

Sarita
25 March 2025 12:12 PM IST
Uttarakhand: बीमारी से थी परेशान मां ने सात महीने की बेटी को मार डाला
x
Uttarakhand उत्तराखंड: देहरादून जिले के विकासनगर सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला में एक महिला ने अपनी सात माह की बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। बेटी बीमार थी। बेटी की बीमारी के कारण महिला मानसिक रूप से भी अवसादग्रस्त थी। पुलिस ने पति मुंतजिर की तहरीर पर सादिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
महिला का साढ़े तीन साल का बेटा भी है। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Next Story