उत्तराखंड

Uttarakhand: जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे, उसी कमरे में मां ने लगा ली फांसी

Sarita
13 March 2025 9:56 AM IST
Uttarakhand: जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे, उसी कमरे में मां ने लगा ली फांसी
x
Uttarakhand उत्तराखंड: जिस कमरे में पांच बच्चे सो रहे थे, उसी कमरे में मां ने फांसी लगा ली। पति जब अपने साले के साथ घर लौटा तो उसने अपने सामने पत्नी का शव फंदे से लटका पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 13 राजपुर निवासी जगजीवन राम की पत्नी शांति देवी (34 वर्ष) पेशे से मजदूर थी और यहां अपने पति व पांच बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम शांति का अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
इसके बाद जब शांति का भाई घर पहुंचा तो उससे भी उसका विवाद हुआ। घटना के बाद शांति कमरे में चली गई। उसके पांचों बच्चे उसी कमरे में सो रहे थे। शांति का भाई अपने साले जगजीवन के साथ बाजार गया था। जगजीवन जब लौटा तो अवाक रह गया। जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे, उसी कमरे में शांति का शव फंदे से लटक रहा था। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Next Story