
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के नैनीताल स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में बुधवार रात आग लगने से एक बुजुर्ग महिला जिंदा जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है। रात में भीड़भाड़ वाले बाजार में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।
अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी और एसडीएम नवाजिश खालिक भी मौके पर पहुंचे। सबसे पहले आसपास की दुकानों और घरों को खाली कराया गया। आग की भयावहता को देखते हुए हल्द्वानी, भीमताल, रामनगर, अल्मोड़ा और लालकुआं से अग्निशमन वाहन बुलाए गए। बताया जा रहा है कि आग ने दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिस इमारत में आग लगी, उसका नाम ओल्ड लंदन हाउस बताया जा रहा है। जिसका निर्माण अंग्रेजों ने वर्ष 1863 में कराया था। यह पूरी तरह से लकड़ी से बना था।
रात 12 बजे तक दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। कुछ देर बाद घर की तलाशी ली गई। एडीएम नेगी के अनुसार, घर से एक शव बरामद हुआ। शव लापता महिला का बताया जा रहा है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।
TagsUttarakhandआगअफरा-तफरीUttarakhandfirechaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





