
x
Uttarakhand: उत्तराखंड के बागेश्वर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पूर्व सैनिक का शव उनके कमरे में पड़ा मिला है। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जनपद के चौगांवछीना में हुई है। जहां एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उनका शव कमरे में मिला है। मृतक की पहचान 59 वर्षीय पूर्व फौजी जीत सिंह रावत पुत्र बालम सिंह रावत, निवासी चौगांवछीना के रूप में हुई है। बताया गया कि पूर्व सैनिक अकेले रहते थे। उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक नेवी में और दूसरा आर्मी में कार्यरत है।
गुरुवार शाम को बेटों का फोन नहीं उठाया। तभी पूर्व सैनिक के बेटों ने अपने चचेरे भाई को फोन किया। जिस पर मौके पर पहुंचकर देखा तो पूर्व फौजी जीत सिंह रावत कमरे में मृत मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पूर्व फौजी ने कमरे में आग जलाई थी। माना जा रहा है कि दम घुटने से भी उनकी मौत हो सकती है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण के बारे में पता चलेगा।
TagsUttarakhandकमरेमृतपूर्व सैनिकसनसनीUttarakhandroomdeadformer soldiersensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





