
x
Uttarakhand उत्तराखंड: अल्मोड़ा: पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश और तापमान में गिरावट के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी थम गई थीं। लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है।इसके चलते जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब नौ बजे कोसी से कुछ दूरी पर सोमेश्वर मार्ग से लगे जंगलों में आग लग गई।
हाईवे पर आवागमन कर रहे लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। इस पर अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में दमकल टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।
दमकल कर्मियों ने भी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इससे वन संपदा को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। टीम में अजब सिंह, मुकेश सिंह, दीपक मार्छाल, इंदु मेहता शामिल थे।
TagsUttarakhandजंगलआगUttarakhandforestfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





