
x
Uttarakhand: हरिद्वार में देर रात बड़ा हादसा हो गया। गौरीशंकर पार्किंग में बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान झोपड़ी में सो रहे तीन साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। बच्चे का भाई गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जहां 30 फीसदी जलने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है। झोपड़ी में रहने वाले विमल साहू (34) निवासी पैडलीगंज, थाना दुल्हन बाजार, पटना, बिहार अपनी पत्नी सुनीता (30 वर्ष) और बेटियों नंदिनी (9 वर्ष) और मुस्कान (6 वर्ष) के साथ झोपड़ी के बाहर सो रहे थे। उनके दोनों बेटे कृष्णा और मुन्ना झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। इस दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस दौरान कृष्णा (3) की जलने से मौत हो गई। वहीं, मुन्ना (4) बुरी तरह झुलस गया।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण झोपड़ी के अंदर जलाई गई मोमबत्ती बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। फोरेंसिक टीम आग लगने के सही कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
TagsUttarakhandझोपड़ीआगजलाबच्चा Uttarakhandhutfireburntchildजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





