
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हाईवे पर एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दरअसल, हेलीकॉप्टर ने बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। तभी अचानक तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर बीच सड़क पर उतर गया। वहीं, पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर ने बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। वहीं, उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बडासू के पास हाईवे पर सुरक्षित उतार लिया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे।
इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के पायलट को मामूली चोटें आई हैं। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
TagsUttarakhandहेलीकॉप्टरसड़कलैंडिंगUttarakhandhelicopterroadlandingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





