उत्तराखंड

Uttarakhand: महिला और मजदूर का शव मिला, इलाके में दहशत

Renuka Sahu
8 Feb 2025 2:56 AM GMT
Uttarakhand: महिला और मजदूर का शव मिला, इलाके में दहशत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक महिला और मजदूर का शव मिला है। मजदूर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर से कुछ दूर झाड़ियों में मिला। आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला जिले के रामनगर के मालधन के पटरानी क्षेत्र का है। जहां, सुरेश राम नाम के व्यक्ति ने अपने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे। सुरेश मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
जांच में पता चला कि महिला के चार बच्चे हैं। उसका पति भी मेहनत-मजदूरी कर घर चलाता था। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना कुछ-कुछ अंतराल पर मिलती रही। कोतवाल अरुण कुमार सैनी का कहना है कि जिस महिला का शव झाड़ियों में मिला उसकी उम्र करीब 55 साल थी। वह पटरानी की रहने वाली थी और मजदूर सुरेश राम भी पास के ही घर में रहता था। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आशंका है कि महिला की मौत की खबर मिलते ही मजदूर ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस महिला और मजदूर के परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।
Next Story