भारत

बाप रे! एक्सीडेंट LIVE वीडियो, CCTV फुटेज देख निकल जाएगी चीख

jantaserishta.com
8 Feb 2025 8:07 AM IST
बाप रे! एक्सीडेंट LIVE वीडियो, CCTV फुटेज देख निकल जाएगी चीख
x
देखें वीडियो.
हापुड़: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शुक्रवार को दिल्ली-लखनऊ हाईवे (NH-9) पर सड़क हादसा हुआ, जिसकी लाइव तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं. पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 स्थित एक मेडिकल कॉलेज के पास फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रही ऑल्टो कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और फिर एक अन्य कार से टकराकर पलट गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
जानकारी के मुताबिक, जिला अमरोहा निवासी गौरव अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ दिल्ली की ओर जा रहे थे. जैसे ही वे नेशनल हाईवे-9 स्थित मेडिकल कॉलेज के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो वे अपनी कार को गलत दिशा में लेकर वापस हापुड़ की ओर जाने लगे. इसी दौरान उनकी ऑल्टो कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और फिर एक अन्य कार से टकराकर पलट गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि ऑल्टो कार सड़क पर पूरी तरह पलट गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही मारवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाया, जिससे यातायात सुचारू हो सका.
इस हादसे में दिल्ली निवासी हरिकेश, बाइक सवार शिवकुमार और ऑल्टो कार में सवार महिला लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पिलखुवा कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है. पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पुलिस का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ऐसे मामलों की निगरानी की जा रही है और जल्द ही इस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story