
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुड़की में एक भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई है। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि उनकी शादी एक महीने पहले ही हुई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रुड़की के झबरेड़ा में हुई है। जहां साबतवाली स्थित फाटक के पास एक डीसीएम वाहन तेज रफ्तार से आ रहा था। वहीं, बाइक सवार अपनी पत्नी के साथ झबरेड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान डीसीएम वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। इस दौरान भीषण टक्कर में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों को ले गई। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी को करौंदी आरोग्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मृतक की पहचान बेहड़की सैदाबाद निवासी जय किशन (29) के रूप में हुई है। जय किशन की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। उसकी अचानक मौत की खबर से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी है।
TagsUttarakhandवाहनदंपत्तिकुचलाUttarakhandvehiclecouplecrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





