छत्तीसगढ़

विश्व के सबसे बड़े कृष्ण-अर्जुन रथ के मॉडल को केन्द्रीय संस्कृति मंत्री को भेंट दिया

Nil dhankar
22 Aug 2025 9:27 AM IST
विश्व के सबसे बड़े कृष्ण-अर्जुन रथ के मॉडल को केन्द्रीय संस्कृति मंत्री को भेंट दिया
x

भिलाई। सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में सुप्रसिद्ध मूर्तिकार डॉ. अंकुश देवांगन ने नई दिल्ली के संसद भवन में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। अंकुश ने संस्कृति मंत्री को दुनिया के सबसे बड़े कृष्ण-अर्जुन रथ के मॉडल को भेंट दिया इस दौरान संघ से रोशन ताम्रकार तथा छत्तीसगढ़ से अनेक युवा नेता मौजूद थे। मंत्री ने इस नयनाभिराम कलाकृति की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अभूतपूर्व दौर से गुजर रहा है और वे कलाकारों को हरसंभव मदद करेंगे।

ज्ञात हो कि अंचल के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल दिल्ली में छत्तीसगढ़ से आने वाले हर शख्स की मदद करते हैं। फिर चाहे वह उनके संसदीय क्षेत्र का हो या न हो। समकालीन भारतीय कलाजगत के मूर्धन्य कलाकार अंकुश देवांगन की कला से वे भली भांति वाकिफ हैं। फलस्वरूप उन्होंने संस्कृति मंत्री के समक्ष अंकुश की कलासाधना का विशद वर्णन किया। जिससे मंत्री जी बेहद प्रभावित हुए और उन्हें शीघ्र ही बड़े काम के लिए आश्वस्त किया। मुलाकात के दौरान सांसद ने बताया कि अंकुश ऐसे बिरले कलाकार हैं जो मात्र मटेरियल और मजदूरों की उपलब्धता पर अपने कल्पना की उड़ान को साकार कर दिखाते हैं।

उसके लिए मूर्तिकला के क्षेत्र में असंभव कुछ भी नहीं है। यदि 200 मीटर ऊंचा कृष्ण-अर्जुन रथ दिल्ली के आसपास बनता है तो यह देश का नया पर्यटन स्थल बन सकता है। जो हिंसा की आग में जल रहे दुनिया को गीता उपदेश और कर्मण्यवाधिकारस्ते जैसे निस्वार्थ कर्म की प्रेरणा का संदेश देगी। सांसद ने अंकुश द्वारा दल्ली राजहरा मे बनाए गए छः मंजिली इमारत जितने विश्व के सबसे बड़े लौहरथ का वर्णन करते हुए कहा कि इसे बनाने में एक रूपये का भी खर्च नहीं हुआ है। जो कि भारतीय कलाजगत के लिए अनूठा उदाहरण है। सांसद ने बताया कि महापुरुष हों या भारतीय पौराणिक प्रतिमाएं अंकुश की कलाकृतियां लोगों के सिर चढ़कर बोलती हैं। उन्होंने जहां जहां भी प्रतिमाएं बनाई है कालान्तर में वे सभी पर्यटन स्थल के रूप मे प्रसिद्ध हो चुके हैं। फिर चाहे वह भिलाई के सिविक सेंटर में बना कृष्ण-अर्जुन रथ हो या पुरखौती मुक्तागन रायपुर में बनी कृतियां। मदकूद्वीप का मांडूक्य ऋषि हो या सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला हरियाणा। इसी तरह से दुर्गापुर स्टील प्लांट पश्चिम बंगाल में बनी अनेकानेक कालजयी प्रतिमाएं भी उनके उत्कृष्टतम कला की गवाह है। संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अंकुश के निस्वार्थ कलासाधना की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कलाकार न सिर्फ छत्तीसगढ़ वरन् हमारे देश का भी गौरव है। अंकुश ने अपने क्षेत्र के कलाकार की केन्द्रीय संस्कृति मंत्री के समक्ष मुक्तकंठ प्रशंसा किए जाने पर सांसद विजय बघेल के प्रति अपना आभार जताया है।


Next Story
null