
x
Uttrakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में भारी बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना को अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि आज चमोली के थराली तहसील में देर रात बादल फटने की खबर आई। इलाके में काफी नुकसान होने की आशंका है। बादल फटने से काफी मलबा आया है, जिससे एसडीएम आवास समेत कई घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चमोली के डीएम संदीप तिवारी ने यह जानकारी दी है। बादल फटने से घरों में मलबा आ गया है, दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है।
तहसील परिसर में कुछ वाहन भी मलबे में दबे हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक युवती और एक बुजुर्ग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
TagsUttrakhandबादलफटनेतबाहीदोलापता Uttarakhandcloudburstdevastationtwomissing जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





