
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पांच दिनों से बंद चारधाम यात्रा शनिवार से फिर से शुरू हो रही है। फिलहाल, केवल बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ मंदिर के लिए ही यात्रा खोली गई है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मौसम में सुधार के बाद यह फैसला लिया गया है।
बद्रीनाथ और केदारनाथ के रास्ते खुल गए हैं, लेकिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने में अभी और समय लग सकता है। भारी बारिश के कारण इन दोनों मार्गों की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि गंगोत्री धाम की यात्रा शुरू करने पर समीक्षा के बाद आज (शनिवार) फैसला लिया जाएगा, जबकि यमुनोत्री धाम के रास्ते में अभी भी कई मुश्किलें हैं।
उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण सुरक्षा के मद्देनजर 1 सितंबर से 5 सितंबर तक चारधाम यात्रा रोक दी गई थी। सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया था। अब जबकि मौसम थोड़ा अनुकूल हो गया है, प्रशासन ने बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
Next Story





