भारत
स्कूल के बाहर चाकूबाजी मामले को पुलिस ने सुलझाया, 3 आरोपियों को पकड़ा
jantaserishta.com
6 Sept 2025 10:37 AM IST

x
चाकूबाजी की घटना को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया.
नई दिल्ली: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्कूल के बाहर चाकूबाजी की घटना को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। इस मामले में तीन नाबालिग हिरासत में लिए गए हैं, जिनकी उम्र 15 और 16 साल है। साथ ही, पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू और घटनास्थल से टूटी हुई बीयर की बोतल को बरामद किया।
यह घटना गुरुवार की है। 15 वर्षीय एक छात्र पहाड़गंज पुलिस स्टेशन पहुंचा, जिसके सीने में चाकू धंसा हुआ था। अपनी पहचान के साथ छात्र ने बताया कि स्कूल गेट पर कुछ छात्रों ने उस पर हमला किया था। इसके बाद, उसे तुरंत कलावती सरन अस्पताल पहुंचाया गया और बाद में आरएमएल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने चाकू निकाला।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अपने बयान में घायल छात्र ने खुलासा किया कि आरोपी छात्र 'एस' अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीटने का मौका तलाश रहा था। घटना वाले दिन जब वह स्कूल से निकल रहा था, आरोपी और उसके दो दोस्तों ने उसे स्कूल के गेट पर बुलाया और उससे झगड़ा करने लगे। इनमें से एक आरोपी ने छात्र को एक टूटी हुई बीयर की बोतल दिखाकर धमकाया और कहा कि वह उसे इससे मार डालेगा। हाथापाई के दौरान दूसरे आरोपी ने उस पर चाकू से वार किया, जबकि बाकी लोगों ने उसे पकड़ रखा था।
शिकायत मिलने पर पहाड़गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से एक टूटी हुई बीयर की बोतल बरामद की। इसके बाद, छापेमारी और स्थानीय खुफिया जानकारी के माध्यम से टीम ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आराम बाग इलाके से तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में किया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ से पता चला कि लगभग 10-15 दिन पहले एक आरोपी की कुछ लड़कों ने पिटाई की थी। उसे शक था कि पीड़ित छात्र ने ही उन लड़कों को उकसाया था और उस पर हमला करने के लिए भेजा था। बदला लेने के लिए आरोपी छात्र स्कूल के गेट पर पीड़ित से भिड़ गए। झगड़ा बढ़ गया और इस दौरान एक आरोपी छात्र ने पीड़ित पर चाकू से वार किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





