
x
Uttarakhand उत्तराखंड :उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गुरुवार को एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर में जिहाड़ तराड़ी के बीच यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।
सूचना मिलते ही भतरौजखान पुलिस, अग्निशमन बल (फायर) और राज्य आपदा प्रबंधन बल राज्य आपदा मोचन बल की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक चालक का शव खाई से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कुबेर सिंह निवासी कमेटपानी बासोट के रूप में हुई है। मौके पर तलाशी भी ली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुट गई है।
TagsUttarakhandखाईकारचालकमौतUttarakhandravinecardriverdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





