छत्तीसगढ़

सीईओ नाहटा ने बारसूर क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

Shantanu Roy
16 Jan 2026 12:34 AM IST
सीईओ नाहटा ने बारसूर क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
x
छग
Dantewada. दंतेवाड़ा। जिला पंचायत दंतेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा द्वारा बारसूर क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दौरे के दौरान ग्राम पंचायत हितामेटा में हाईवे से लगे शौचालय, व्यावसायिक परिसर एवं अप्रारंभ प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय पीएम आवास के हितग्राहियों को शीघ्र आवास प्रारम्भ कर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत आवास हितग्राहियों को स्वीकृत सोख्ता गड्ढा निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर कार्यों में गुणवत्ता एवं प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात बारसूर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु निर्माणाधीन टूरिस्ट कॉटेज एवं जिप लाइन कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिला सीईओ ने कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा पर्यटन सुविधाओं को बेहतर ढंग से विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत गीदम, सीएमओ बारसूर, उप अभियंता पीडब्ल्यूडी, पीओ मनरेगा एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे। जिला सीईओ नाहटा ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
Next Story