उत्तराखंड

Uttarakhand: पानी की टंकी में मिला लापता युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
17 Oct 2025 6:34 AM IST
Uttarakhand: पानी की टंकी में मिला लापता युवक का शव,  जांच में जुटी पुलिस
x
Uttarakhand उत्तराखंड: देहरादून के जॉलीग्रांट में एक युवक का शव पानी की टंकी में मिला है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना रानीपोखरी के शांतिनगर इलाके में हुई। युवक का शव 15 फुट गहरे पानी की टंकी में मिला। पुलिस और एसडीआरएफ ने घटना की सूचना पर पहुँचकर शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान रानीपोखरी के नागघेर निवासी शुभमपाल (31) के रूप में हुई है। सूत्रों से पता चला है कि मृतक मंगलवार रात करीब 9 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुँच गए हैं। बेटे की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस मौत के कारणों की भी जाँच कर रही है।
Next Story