
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी का शव कार्यालय में ही मिलने से सनसनी फैल गई। आपको बता दें कि दो दिन से लापता सिंचाई विभाग के कर्मचारी का शव कार्यालय में ही फंदे से लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि उत्तराखंड सिंचाई विभाग में चौकीदार के पद पर कार्यरत अर्जुन कश्यप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ियों की रेलिंग पर रस्सी से लटका मिला। 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परियोजना संस्थान रुड़की में कार्यरत है।
वह बुधवार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्यालय में ड्यूटी पर था। लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचा। वहीं दो दिन से कार्यालय में अवकाश था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अर्जुन के परिजन अन्य लोगों पर भी आरोप लगा रहे हैं। बहरहाल देखना यह है कि पुलिस जांच में क्या सामने आता है।
TagsUttarakhandकार्यालयलापताकर्मचारीशव Uttarakhandofficemissingemployeebodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





