उत्तराखंड

Uttarakhand : भालू ने व्यक्ति पर किया हमला, बुरी तरह घायल

Sarita
23 Dec 2025 6:34 AM IST
Uttarakhand : भालू ने व्यक्ति पर किया हमला, बुरी तरह  घायल
x
Uttarakhand : रविवार देर शाम को छानी (गोशाला) से गांव आते समय रास्ते में मरोड़ा गांव के जसपाल सिंह (46) को भालू ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। हमले में बुरी तरह घायल हुए जसपाल सिंह को ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाए।
सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी अखिलेश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी घायल का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. नवीन डिमरी ने बताया कि जसपाल सिंह के चेहरे तथा पेट पर गहरे जख्म हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।
Next Story