उत्तराखंड

Uttarakhand : नदी में नहाने गए युवक के साथ हुआ हादसा

Sarita
9 May 2025 12:25 PM IST
Uttarakhand : नदी में नहाने गए युवक के साथ हुआ हादसा
x
Uttarakhand : उत्तराखंड के बागेश्वर में से घटना सामने आई है। यहां सरयू नदी में नहाने के दौरान एक युवक को सांप ने डंस दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सरयू नदी की है। यहां बृहस्पतिवार देर सायं एक युवक नहाने के लिए गया था। तभी उसे एक सांप ने काट लिया। इस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां घायल की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान तहसील रोड निवासी विशाल (25) के रूप में हुई है। युवक मूल रूप से यूएस नगर के किच्छा निवासी का बताया जा रहा है।
Next Story