भारत

BSF ने 7 आतंकियों को किया ढेर, LIVE वीडियो देखें jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
9 May 2025 11:25 AM IST
BSF ने 7 आतंकियों को किया ढेर, LIVE वीडियो देखें jantaserishta.com पर
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: भारत लगातार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर रहा है. बीती रात पाकिस्तान के हवाई हमलों की कोशिशों को पस्त करने के बाद जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकियों को मार गिराया.

सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे सात घुसपैठियों को ढेर कर दिया गया.
बताया जा रहा है कि ढेर किए गए घुसपैठिए जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की यह कोशिश उस समय की गई, जब भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य जगह पर सेना के प्रतिष्ठानों पर पाकिस्तान की सेना के हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया.
भारतीय सेना ने बताया कि 8 और 9 मई 2025 की रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों की कोशिश की गई थी. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया था. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था.
सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सभी ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया और सीजफायर उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और किसी भी नापाक मंसूबे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
बता दें कि आतंक के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान गुरुवार को जम्मू कश्मीर से लेकर जैसलमेर तक हिन्दुस्तान के करीब 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story