उत्तराखंड

Uttarakhand: बिजली गिरने से एक महिला की मौत

Sarita
30 Aug 2025 9:20 AM IST
Uttarakhand: बिजली गिरने से एक महिला की मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, खटीमा के कंजबाग गाँव की 39 वर्षीय महिला ठगवती देवी की शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका अपने आँगन में पानी भर रही थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ।महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story