उत्तराखंड

Uttarakhand : बच्चे की दर्दनाक मौत, शव देख चीख उठी मां

Sarita
29 Nov 2025 12:51 PM IST
Uttarakhand :  बच्चे की दर्दनाक मौत, शव देख चीख उठी मां
x
Uttarakhand : उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट जंगली हाथी के हमले में 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। मासूम का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शुक्रवार को गमगीन माहौल में अंत्येष्टि की गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
थानों के वन रेंज अधिकारी नत्थी लाल डोभाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक परिवार स्कूटर पर सवार होकर कालू वाला जंगल के कच्चे रास्ते से जौलीग्रांट में स्थित अपने घर जा रहा था कि अचानक सामने से हाथी आ गया। उन्होंने बताया कि हाथी ने स्कूटर पर माता-पिता के बीच में बैठे कुणाल ठाकुर को अपनी सूंड से उठा लिया और जमीन पर पटकने लगा।अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद हाथी उसे छोड़ कर जंगल में चला गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद बदहवास माता-पिता बेटे को लेकर जौलीग्रांट के अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।
Next Story