छत्तीसगढ़

ट्रक का कहर, बाइक चालक की मौत

Nilmani Pal
29 Nov 2025 12:26 PM IST
ट्रक का कहर, बाइक चालक की मौत
x
छग

सूरजपुर. जरही गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम रामजनम विश्वकर्मा बताया जा रहा है. घटना भटगांव थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, घटना की स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया. मृतक चरौदा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहास पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए बने रहिए jantaserishta . com पर.


Next Story
null