
x
Uttarakhand उत्तराखंड: नैनीताल जिले के रामनगर के काशीपुर गौशाला क्षेत्र में अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, तराई पश्चिमी के अंतर्गत आने वाले काशीपुर के गौशाला सैनिक कॉलोनी में एक घर के पास खेत में विशालकाय अजगर घुस आया था। परिजनों और आसपास के लोगों ने अजगर दिखने की सूचना वन विभाग को फोन पर दी। इस सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वन कर्मियों और स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई और 1 कुंतल 75 किलो से अधिक वजनी अजगर को पकड़ लिया।
गौरतलब है कि तराई पश्चिमी के मैदानी इलाकों में आए दिन आबादी वाले इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिन्हें तराई पश्चिमी विभाग रेस्क्यू कर घने जंगल में छोड़ता है। इसी बीच इलाके में विशालकाय अजगर दिखने पर स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया। वहीं, रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर विशालकाय अजगर को रेस्क्यू किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं रेस्क्यू टीम ने बताया कि अजगर प्रजाति वन संरक्षण अधिनियम अधिसूचना की श्रेणी में आती है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अजगर को सुनसान जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अजगर 20 फीट लंबा है और इसका वजन 1 क्विंटल 75 किलोग्राम से अधिक है।
TagsUttarakhandअजगरहड़कंपpythonpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





