भारत

Arthik Rashifal आर्थिक राशिफल, 18 फरवरी 2025

Nilmani Pal
18 Feb 2025 6:06 AM IST
Arthik Rashifal आर्थिक राशिफल, 18 फरवरी 2025
x

मेष- आर्थिक विषयों में सजगता बढ़ाएंगे. कार्यों को लंबित न रखें. पेशेवर प्रयास तेज रहेंगे. प्रबंधन मजबूत बना रहेगा. सभी का सहयोग पाएंगे. औद्योगिक प्रयासों में तेजी रहेगी. नेतृत्व पर ध्यान देंगे. निसंकोच होकर आगे बढें़गे. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे.

वृष- नौकरीपेशा सहज प्रदर्शन बनाए रहेंगे. सकारात्मक सोच से काम लेंगे. कार्य प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे. सेवाभावी और श्रमशील रहेंगे. तर्क और तथ्य पर जोर देंगे. सकारात्मक प्रस्ताव पाएंगे. कार्य व्यापार में तालमेल रखें.

मिथुन- आर्थिक कार्य व्यापार बेहतर रहेगा. प्रतिस्पर्धा में रुचि लेंगे. कला कौशल पर जोर रहेगा. सकारात्मकता बढ़ेगी. विभिन्न गतिविधियों पर फोकस रखेंगे. धनधान्य में वृद्धि होगी. लक्ष्य लंबित न रखें. योजनानुरूप आगे बढ़ेंगे.

कर्क- भौतिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. प्रबंधकीय मामले लाभप्रद रहेंगे. रुटीन बेहतर बनाए रखेंगे. निजी प्रदर्शन पर ध्यान देंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा. सहज रहें.

सिंह- व्यवसायिक प्रयास बनेंगे. सक्रियता बढ़ाएंगे. यात्रा हो सकती है. कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. संपर्क संचार बेहतर रहेगा. इच्छित परिणाम बनेंगे. वाणिज्यिक प्रयास बनाए रखेंगे. पराक्रम बनाए रखेंगे.

कन्या- आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. साज संवार बनी रहेगी. शुभकार्यों से जुड़ेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. सुख सौख्य बढ़ेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. जीत का भाव रहेगा. पेशेवर कार्यों में गति आएगी.

तुला- कार्य व्यापार में सफलता बनी रहेगी. नया करने का प्रयास रहेगा. कारोबार में तेजी आएगी. लाभ और संवार बढ़ेंगे. लाभ के मामले तेजी से आगे बढ़ेंगे. कामकाज में बेहतर बने रहेंगे. आर्थिक उन्नति उत्साहित रखेगी.

वृश्चिक- बजट के अनुरूप आगे बढ़ेंगे. विभिन्न विषयों में निरंतरता रहेगी. दूर देश के मामलों में सक्रियता आएगी. आर्थिक विषयों में धैर्य दिखाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. पेशेवर मामलों में बड़ा करने का भाव रहेगा. विपक्ष से सावधानी बढ़ाएंगे.

धनु- धनधान्य में इजाफा बना रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यों को गति देंगे. कार्य विस्तार में रुचि लेंगे. व्यवसाय उम्मीद से अच्छा रहेगा. बड़ी उपलब्धि बन सकती है. निसंकोच रहें. उद्योग व्यापार में उछाल बना रहेगा.

मकर- लाभ का प्रतिशत संवारेगा. शुभ प्रस्ताव प्रप्त होंगे. बड़ी सोच बनाए रखेंगे. महत्व के कार्य बनेंगे. योजनाएं आकार लेंगी. उपलब्धियां उत्साह बढ़ाएंगी. प्रभावी बने रहेंगे. जॉब करियर अवसर बढ़ेंगे. अनुशासन से चलेंगे.

कुंभ- कार्य व्यापार में योजनाएं गति लेंगी. अधिकारियों से तालमेल बढ़ेगा. चहुंओर शुभ संयोग बनेंगे. कामकाजी वर्ग सहयोगी रहेगा. संबंधों का लाभ मिलेगा. विभिन्न कार्य व्यापार संवार पर रहेंगे.

मीन- आवश्यक कार्यों को लंबित रखने से बचें. वरिष्ठों की बातों को अनदेखा न करें. समकक्ष सहयोग बनाए रखेंगे. व्यापार में उम्मीद बढ़ेगी. अनजान लोगों से सजग रहेंगे. भेंटवार्ता में धैर्य दिखाएंगे. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे.

Next Story