उत्तराखंड

UP News: ट्रक में लोड सीएनजी सिलेंडर हुए लीक, मची भगदड़

Sarita
28 Nov 2025 7:15 AM IST
UP News: ट्रक में लोड सीएनजी सिलेंडर हुए लीक,  मची भगदड़
x
UP News: गुरुवार को रात तकरीबन 8.30 बजे प्रयागराज से एक ट्रक में सीएनजी गैस भरा सिलेंडर लोड कर बनारस की ओर जा रहा था। हनुमानगंज बाजार में बहादुरपुर ब्लॉक के पास पहुंचते ही सिलेंडर से गैस लीक होने लगी।
यूपी के प्रयागराज स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में गुरुवार को रात ट्रक में लोड सीएनजी सिलेंडरों से गैस लीक होने से भगदड़ मच गई। गैस की गंध से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
गुरुवार को रात तकरीबन 8.30 बजे प्रयागराज से एक ट्रक में सीएनजी गैस भरा सिलेंडर लोड कर बनारस की ओर जा रहा था। हनुमानगंज बाजार में बहादुरपुर ब्लॉक के पास पहुंचते ही सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। लीकेज होते ही चालक ट्रक से कूदकर भाग गया।
देखते ही देखते तेजी से लीक हो रही गैस बाजार में काफी दूर तक फैल गई। गैस की गंध से बाजार वासियों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो लोग खतरा भांप इधर उधर भागने लगे। सिलेंडरों में गैस समाप्त होने के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। बाजार वासी काफी देर तक गैस की गंध से परेशान रहे।
Next Story