उत्तराखंड

Roorkee:ट्रक की चपेट में आई बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Sarita
15 Feb 2026 10:23 AM IST
Roorkee:ट्रक की चपेट में आई बाइक, 2 युवकों की दर्दनाक मौत
x
Roorkee रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच तेज कर दी है। इस घटना से मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भगवानपुर से हरिद्वार जा रहे थे, तभी भगवानपुर बाईपास रोड पर ईंट भट्टे बेदपुर चौक के पास उनकी मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक ट्रक के नीचे कुचल गई, जिससे शिवम (28) और सूरज (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया।
पिरान कलियर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल युवक का इलाज चल रहा है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story