उत्तराखंड

Rishikesh News: गंगा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
21 Feb 2026 10:51 AM IST
Rishikesh News: गंगा नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
x
Rishikesh News: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान पशुलोक बैराज क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति शव बरामद किया। थाना लक्ष्मण झूला से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा में एक शव दिखाई देने की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नदी से शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
गौरतलब है कि टीम पिछले कई दिनों से गंगा में डूबे लोगों की तलाश में लगातार तलाशी अभियान चला रही थी। यह अभियान देवप्रयाग से लेकर ऋषिकेश तक संभावित स्थानों पर आधुनिक उपकरणों की मदद से चलाया जा रहा था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज दी है। साथ ही पूर्व में गंगा में डूबे व्यक्तियों के परिजनों को भी पहचान के लिए बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और शव की शिनाख्त का इंतजार किया जा रहा है।
Next Story