
x
Rishikesh: नीलकंठ महादेव के दर्शन कर लौट रहे हरियाणा के पांच युवक रास्ता भटककर राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में पहुंच गए। सूचना मिलने पर लक्ष्मणझूला पुलिस और वन विभाग की टीम ने तत्काल संयुक्त ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वन्यजीवों के खतरे वाले क्षेत्र से पांचों श्रद्धालुओं को सकुशल रेस्क्यू कर लिया।थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि नीलकंठ दर्शन के लिए आए पांच श्रद्धालु पैदल मार्ग पर भटक गए। जंगल में भटके श्रद्धालुओं ने पुलिस को फोन कर बताया कि वह जंगल की तरफ चले गए हैं और उन्हें कुछ भी रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने तत्काल मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर श्रद्धालुओं की जगह की छानबीन की। सर्विलांस के आधार पर श्रद्धालुओं की लोकेशन राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के कोर जोन अंतर्गत विंध्यवासिनी मंदिर से करीब 6 किमी दूर महादेव पानी में मिली।लक्ष्मण झूला पुलिस ने राजाजी पार्क की टीम के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान जंगल में भटके पांचों युवकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया। युवक चमन लाल, कुलदीप, साहिल, गोविंद, मनीष ग्राम जुरासी हरियाणा के निवासी हैं। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल, नवीन पुरोहित, मोहित, कुंवर प्रताप एवं राजाजी पार्क की टीम से गौरव, हरि सिंह, केशव, सुरेंद्र आदि शामिल रहे।
TagsRishikeshनीलकंठ महादेवदर्शनश्रद्धालुजंगलभटकेपुलिसरेस्क्यूRishikeshNeelkanth Mahadevdarshandevoteesforestlostpolicerescue जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





