उत्तराखंड

Rishikesh : हमलावरों ने युवक को दी दर्दनाक मौत

Sarita
9 May 2025 9:29 AM IST
Rishikesh : हमलावरों ने युवक को दी दर्दनाक मौत
x
Rishikesh ऋषिकेश: तपोवन क्षेत्र की डेक्कन वैली सोसायटी में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में मृतक के पिता ने मुनि की रेती थाने में तहरीर दी है। बुधवार रात करीब 10:45 बजे तपोवन स्थित डेक्कन वैली सोसायटी के ब्लॉक 4 में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 61 स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट निवासी नितिन देव (40) के रूप में हुई।
नितिन करीब 12-13 साल से यहां रह रहा था और एम्स रोड पर रिसॉर्ट चलाता था। इसके अलावा नितिन के डेक्कन वैली में चार फ्लैट भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से दो जिंदा कारतूस और चार खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा शव के पास एक हथौड़ा भी पड़ा था। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले हथौड़े से हमला किया।
Next Story