उत्तराखंड

Modi की दिवंगत माता पर टिप्पणी को प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने बताया निंदनीय

Gulabi Jagat
31 Aug 2025 11:03 PM IST
Modi की दिवंगत माता पर टिप्पणी को प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने बताया निंदनीय
x
Hardoi, हरदोई। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस की तथाकथित वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस-आर.जे.डी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता पर की गई अभद्र टिप्पणी घोर निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि राजनीति की नफ़रत में डूबे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने न केवल बिहार की संस्कृति का अपमान किया है, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति का तिरस्कार किया है। भारत की संस्कृति में 'मां' पूज्य होती है। मां का अपमान करना केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारतीय सभ्यता और संस्कारों का अपमान है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस कुकृत्य के लिए अविलंब देशवासियों और हर मां से माफी मांगनी चाहिए।
Next Story