छत्तीसगढ़

जिलास्तर के कार्यकर्ताओं को विशेष ट्रेनिंग देगी बीजेपी

Nil dhankar
31 Aug 2025 5:47 PM IST
जिलास्तर के कार्यकर्ताओं को विशेष ट्रेनिंग देगी बीजेपी
x

रायपुर। आज रायपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। BJP प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग जारी है। इस दौरान भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

BJP प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी विशिष्ट कार्य पद्धति के साथ विचारधारा पर दृढ़ रहने वाली पार्टी है। जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र का अनुसरण करते हुए समाज के हर व्यक्ति के उत्थान व विकसित भारत के निर्माण हेतु कृत संकल्पित है। ऐसे में हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि पूर्ण निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएँ। राष्ट्र हित व जनकल्याण के निरंतर हो रहे कार्यों से जनमानस को अवगत कराएं, यहीं हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

वहीं BJP अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि ट्रेनिंग में हमें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिल रहा है। BJP की प्रदेश, जिला, मंडल में नई टीम बनी है। हम अपने कार्यों को बूथ तक ले जाना चाहते हैं। जो कि BJP के सभी मोर्चा- प्रकोष्ठ के माध्यम से पहुंचेंगे। आगामी दिनों में जिलास्तर पर भी ट्रेनिंग होगी।

Next Story