उत्तराखंड

Palwal: जिम में कसरत करने गया युवक बना हत्या का शिकार, 20 बार चाकू से हमला

Admindelhi1
27 Jun 2025 8:31 PM IST
Palwal: जिम में कसरत करने गया युवक बना हत्या का शिकार, 20 बार चाकू से हमला
x

पलवल: थाना बहीन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पहाड़ी निवासी एक 17 वर्षीय किशिर की बुधवार देर शाम उस समय निर्मम हत्या कर दी गई जब वह रोजाना की तरह बहीन गांव स्थित जिम में कसरत करने गया था। मृतक की पहचान दीपक पुत्र गोपाल उर्फ राजू के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने वाला युवक भी उसी गांव का बताया जा रहा है। हमलावर ने मृतक के गले पर चाकू से बीस वार किए थे, जिससे उसने वहीं दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। हत्या की वजह आपसी रंजिश और जातीय तनाव बताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस पर शुरुआत में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जिसके कारण मुकदमा दर्ज करने में देरी हुई।

एफआईआर के अनुसार, दीपक रोजाना की तरह बहीन गांव के एक निजी जिम में गया था। वहां पहले से मौजूद युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया और एक के बाद एक कई बार चाकू से वार किए।

लहूलुहान हालत में उसे पलवल के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता मिलिट्री से रिटायर्ड गोपाल सिंह उर्फ राजू की शिकायत कर बी एन एस के तहत हत्या तथा आर्म्स एक्ट की मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं, सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

गांव में फैला तनाव, परिजनों में आक्रोश: हत्या के बाद पहाड़ी गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बन गया है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

Next Story