उत्तराखंड

Nainital: ललित मोहन रयाल ने अनोखे अंदाज में किया जागरूक

Admindelhi1
14 May 2026 10:59 AM IST
Nainital: ललित मोहन रयाल ने अनोखे अंदाज में किया जागरूक
x
"ईंधन बचाने के लिए डीएम ने अपनाई पैदल यात्रा"

नैनीताल: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बढ़ती ईंधन खपत को लेकर जनजागरूकता का संदेश देते हुए अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर “ईंधन बचाओ अभियान” को आगे बढ़ाया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से भी अपील की कि जहां संभव हो, वहां सार्वजनिक परिवहन एवं ईंधन रहित विकल्पों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास कार्यालय के निकट हैं, वे पैदल या अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। उन्होंने जनपदवासियों, सरकारी कर्मचारियों एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि इससे प्रदूषण में कमी आएगी तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

Next Story