
x
Kedarnath Yatra: उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग से एक दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पवित्र यात्रा पर निकले श्रद्धालु उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच स्थित जंगल चट्टी में अचानक संतुलन बिगड़ने से कुछ यात्री गहरी खाई में गिर गए। यह घटना बुधवार 18 जून की सुबह करीब 12 बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पोल नंबर 153 के पास जंगल चट्टी क्षेत्र में हुए हादसे की चपेट में यात्रियों का एक दल आ गया।
सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य में जुटी डीडीआरएफ की टीम और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है। 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक को सुरक्षित बचा लिया गया है और प्राथमिक उपचार के लिए गौरीकुंड भेज दिया गया है। 1 व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। रेस्क्यू टीम खाई के अंदर उतरकर तलाशी अभियान में जुटी हुई है।
हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इस कठिन पैदल यात्रा मार्ग पर सुरक्षा चूक जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल प्रशासन मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों से संपर्क कर रहा है।
TagsKedarnath Yatraहादसादो तीर्थयात्रियोंमौतएकलापताKedarnath Yatraaccidenttwo pilgrimsdeathonemissing जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





