छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने किया बडगांव में गौण खनिज साधारण रेत का अस्थाई भंडारण अनुज्ञा निरस्त
Shantanu Roy
19 Jun 2025 12:33 AM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह ने ग्राम बडगांव में गौण खनिज साधारण रेत हेतु स्वीकृत अस्थाई भंडारण के जांच के पश्चात कुशल साहू के अनुज्ञा को निरस्त कर दिया है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह द्वारा आज ग्राम बड़गांव के खसरा नं. 3791/3. 3791/4, 3791/5 कुल रकबा 0.18 हे. क्षेत्र में कुशल साहू के पक्ष में गौण खनिज साधारण रेत हेतु स्वीकृत अस्थाई भंडारण अनुज्ञा का जांच किया गया। जांच में अनुज्ञप्तिधारी द्वारा छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 के नियम 14 (दो-क), (नौ) (एक), (नौ) सात (ग) (सोलह) एवं नियम 4 (तीन) का उल्लंघन किया जाना पाया गया। छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2009 में निहित शर्तों का उल्लंघन किये जाने के कारण कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा कुशल साहू के पक्ष में ग्राम बड़गांव के खसरा नं. 3791/3, 3791/4, 3791/5 कुल रकबा 0.18 हे. क्षेत्र में स्वीकृत अस्थाई भण्डारण को निरस्त किया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





