
x
Kedarnath केदारनाथ: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अचानक तबीयत बिगड़ने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया है। शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे यात्री गणेश कुमार शोभालाल गुप्ता (66) निवासी श्रीकृष्ण नगर, हुडको, सिडको कॉलोनी औरंगाबाद, महाराष्ट्र पैदल धाम के लिए निकले थे।
वह गौरीकुंड बड़े गेट से कुछ दूर चले ही थे कि जमीन पर अचेत होकर गिर पड़े। साथ चल रहे लोगों ने अन्य लोगों की मदद से पुलिस और आपदा प्रबंधन को सूचना दी। मौके पर पहुंची डीडीआरएफ की टीम बुजुर्ग को गौरीकुंड अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मौत का कारण संभवतः हार्ट अटैक बताया है। उधर, सुबह 11 बजे पैदल मार्ग पर थारू कैंप में एक बुजुर्ग यात्री अचेत अवस्था में मिला।
आधार कार्ड से उसकी पहचान वाराणसी उमामहेश्वर वेंकट अवधानी (61) निवासी 4-346 वेंकटराय नगर एचबी कॉलोनी के पास काम्पा कल्याण के पीछे, मंडम्प, तुक्कू पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई। डीडीआरएफ और यात्रा प्रबंधन बल ने यात्री को लिनचोली एमआरपी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsKedarnathपैदलमार्गयात्रियोंमौतKedarnathfootpathtravellersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





