उत्तराखंड

Kedarnath : विधि-विधान के साथ खुले मंदिर के कपाट, उमड़े हजारों श्रद्धालु

Sarita
2 May 2025 8:14 AM IST
Kedarnath : विधि-विधान के साथ खुले मंदिर के कपाट, उमड़े हजारों श्रद्धालु
x
Kedarnath केदारनाथ: आज सुबह 7 बजे वृषभ लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के पावन क्षण के साक्षी बने। मंदिर के कपाट खुलते ही केदारघाटी हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। कपाटोद्घाटन से कुछ देर पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी केदारनाथ पहुंचे और कपाटोद्घाटन के बाद दर्शन किए। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को 108 क्विंटल फूल-मालाओं से सजाया गया है। वहीं शासन, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल भी तैनात हैं।
उन्होंने बताया कि केदारनाथ में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की गई है। वहीं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने के बाद दर्शन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। श्री केदारनाथ धाम अपनी पूरी भव्यता के साथ तैयार है। शुक्रवार की सुबह विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालु देवाधिदेव महादेव केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। मेरे लिए यह सौभाग्य का क्षण है कि कपाट खुलने के दौरान मैं भी श्री केदारनाथ धाम में उपस्थित रहूंगी।
तृतीय केदार तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर से अपने मंदिर तुंगनाथ के लिए रवाना हो गई है और रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंच गई है। आज शुक्रवार को डोली अपने मंदिर पहुंचेगी जहां शुभ लग्न पर सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। गुरुवार को तुंगनाथ के भूतनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां से सुबह 10 बजे तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर की तीन परिक्रमा करने के बाद अपने मंदिर तुंगनाथ के लिए रवाना हुई।
इसके बाद डोली रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची। इस अवसर पर पूरा चोपता क्षेत्र बाबा तुंगनाथ के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे चोपता से पालकी रवाना होगी और चार किमी की पैदल दूरी तय कर दस बजे मंदिर पहुंचेगी। कपाड़ोदघाटन के लिए मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया है।
Next Story