उत्तराखंड

Kedarnath Dham: उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Sarita
3 May 2025 11:30 AM IST
Kedarnath Dham:  उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भारी भीड़
x
Kedarnath Dham: विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। केदारनाथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। धाम में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। वहीं, केदार धाम के कपाट खुलने के पहले दिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालु धाम के दर्शन कर चुके हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार कपाट खुलने के पहले दिन शाम सात बजे तक 19196 पुरुष, 10597 महिलाएं, 361 बच्चों समेत कुल 30154 श्रद्धालु धाम के दर्शन कर चुके हैं।
वहीं, यात्रा के दौरान धाम में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय व्यापारियों से जुड़े तमाम लोग जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए टोकन सिस्टम उपलब्ध है। तीर्थयात्री टोकन के जरिए मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए यह व्यवस्था की गई है। जिसका संचालन पुलिस और पर्यटन विभाग कर रहा है।
Next Story