
x
Kedarnath केदारनाथ: चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ से एक राहत भरी लेकिन चौंकाने वाली खबर आई है। यहां लैंडिंग के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया। एम्स ऋषिकेश द्वारा संचालित हेली एंबुलेंस सेवा का एक हेलीकॉप्टर शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लैंडिंग के दौरान संतुलन खो बैठा मिली जानकारी के अनुसार यह हेली एंबुलेंस सेवा एक मरीज को लेने केदारनाथ पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण इसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। कमिश्नर और एम्स के अधिकारियों ने दी जानकारी गढ़वाल मंडल के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं एम्स ऋषिकेश के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर एक मरीज के लिए भेजा गया था, लेकिन लैंडिंग के दौरान इंजन या सिस्टम में कुछ दिक्कत आ गई, जिसके कारण संतुलन बिगड़ गया और पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
TagsKedarnathएयर एम्बुलेंसदुर्घटनाग्रस्तAir ambulancecrashedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





