उत्तराखंड

Haridwar : हाईवे पर पलटा मजदूरों का वाहन, 11 घायल

Sarita
10 Jun 2025 7:39 AM IST
Haridwar :  हाईवे पर पलटा मजदूरों का वाहन, 11 घायल
x
Haridwar हरिद्वार: सहारनपुर से काम के लिए कर्णप्रयाग जा रहे लोगों से भरा एक पिकअप वाहन ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। नेशनल हाईवे पर रॉयल वृंदावन होटल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
वाहन में सवार सभी 13 लोग सहारनपुर से काम के लिए कर्णप्रयाग जा रहे थे। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात का है। जब नेशनल हाईवे पर रॉयल वृंदावन होटल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी 13 लोग सहारनपुर से काम के लिए कर्णप्रयाग जा रहे थे। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
उन्होंने न सिर्फ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, बल्कि घटनास्थल पर यातायात को भी जल्दी से सामान्य कराया। राहत की बात यह रही कि किसी की जान को कोई खतरा नहीं है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Next Story