
x
Haridwar हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के शौचालय में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शाम से लापता नर्स की तलाश करते हुए जब शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर एक शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। नर्स की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।नर्स शाम 5 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हो गई, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
पुलिस के मुताबिक जमालपुर निवासी सलोनी एक निजी अस्पताल में नर्स थी। गुरुवार को उसकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक थी। वह शाम 5 बजे अचानक लापता हो गई, जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।शौचालय के पास पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसका मोबाइल फोन भी अंदर पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला, सिडकुल एसओ मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद परिजनों से बात की गई।
TagsHaridwarअस्पतालड्यूटीगायबनर्सशौचालयशवHaridwarhospitaldutymissingnursetoiletbodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





