उत्तराखंड
Haridwar: शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव बनाए गए चैंपियन सूरज रोड
Gulabi Jagat
6 July 2024 4:38 PM IST
x
Haridwar हरिद्वार: आज हरिद्वार के दीक्षा राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल ज्वालापुर में शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से फेडरेशन के सचिव रवींद्र तोमर का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। फेडरेशन के सचिव रविंद्र तोमर के द्वारा शूटिंग बॉल उत्तराखंड की एसोसिएशन कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।एसोसिएशन कार्यकारिणी में अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष अर्चित अग्रवाल, उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सैनी,सचिव चैम्पियन सूरज रोड़,कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल,संयुक्त सचिव आशीष राष्ट्रवादी,सह कोषाध्यक्ष सेम अली,मीडिया प्रभारी कबीर अली और सदस्य नीरज कुमार,वीरेंद्र चौहान,शिवम अग्रवाल को नियुक्त किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के द्वारा की गई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव चैम्पियन सूरज रोड़ ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है फेडरेशन के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। जिससे अपनी प्रतिभा के दम पर देश के लिए मेडल लाने का कार्य करेंगे ।कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया कि सभी पदाधिकारी एसोसिएशन में निष्ठा से कार्य कर ग्रामीण स्तर से खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं प्रदान कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने में सहायता प्रदान करेंगे।एसोसिएशन उत्तराखण्ड अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की सभी पदाधिकारी के द्वारा जल्द ही उत्तराखंड के सभी जिलों में कार्यकारिणी गठित करते हुए जिला और राज्य प्रतियोगिता का आयोजन किये जायेंगे।
TagsHaridwarशूटिंग बॉल एसोसिएशनउत्तराखंडसचिवचैंपियन सूरज रोडShooting Ball AssociationUttarakhandSecretaryChampion Suraj Roadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





