उत्तराखंड

Dehradun: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Sarita
8 Sept 2025 6:50 AM IST
Dehradun: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत
x
Dehradun देहरादून: यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में लम्बरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर 8 निवासी धोनी कश्यप (20) और विवेक विहार, हरबर्टपुर निवासी रमनदीप (17) की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है।वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर कोतवाली अशोक राठौर ने बताया कि रविवार रात दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर स्थित राजस्थान मार्बल के पास दो बाइकों की टक्कर की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पांच लोग घायल पड़े थे।
सभी को एम्बुलेंस के जरिए हरबर्टपुर के अस्पताल भेजा गया। वहां वेदांश और धोनी कश्यप की मौत हो गई। आसनपुल निवासी विवेक कश्यप, शाहपुर कल्याणपुर रामगढ़ निवासी अंकित और रमनदीप को धूलकोट के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां रमनदीप की मौत हो गई। विवेक और अंकित गंभीर हालत में भर्ती हैं।उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए धूलकोट के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि घटना के समय बारिश हो रही थी और घटनास्थल पर अंधेरा था। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
Next Story