
x
Dehradun देहरादून : राजधानी देहरादून में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मशहूर भजन गायक दीपक कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। बताया गया कि 31 दिसंबर की रात किसी कार्यक्रम में प्रस्तुति के बाद देहरादून लौट रहे थे। तभी उन पर बदमाशों ने हमला किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना राजधानी देहरादून के थानों मार्ग पर हुई है। जहां एक जनवरी को तड़के भजन गायक दीपक कुमार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने बीच रास्ते में उनकी कार को घेर लिया था। हथियारों और लाठी डंडों के साथ कार में जमकर तोड़फोड़ की। जिसमें दीपक कुमार की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। बताया कि आरोपी काफी समय तक उनका पीछा करते रहे। लेकिन, गायक ने गाड़ी का दरवाजा नहीं खोला। जिस वजह से उनकी जान बच गई।
सूत्रों के मुताबिक भजन गायक टिहरी में एक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद कार से देहरादून लौट रहे थे। इसी बीच थानों के रास्ते में उन पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना में गाड़ी का करीब 1 लाख तक का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
TagsDehradunभजनगायकहमलाजांचपुलिसDehradundevotional singerattackinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





