
x
Dehradun देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून जिले में लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर एक तेज रफ्तार कार के अवरोधक से टकरा जाने से वहां जांच कर रहे दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार मध्यरात्रि के बाद हुई जब अवरोधक के पास खड़े दो पुलिस अधिकारियों ने तेज गति से आ रही बीएमडब्लू कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार रुकने की बजाय अवरोधक से टकरा गई।
घटना में दोनों पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में कार चला रहे तरूण (33) को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।घटना में घायल होने वाले दोनों पुलिस अधिकारियों की पहचान उप निरीक्षक रघुवीर कपरवाण और अपर उप निरीक्षक मनोज कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि घायल पुलिस अधिकारियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
TagsDehraduBMW चालकपुलिस बैरिकेडतोड़ादो घायलDehradu: BMW driver breaks police barricadeinjuring two. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





